भांजी को बख्तियारपुर स्टेशन छोड़ने आई थी मौसी, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ बड़ा हादसा; दोनों की मौत


बख्तियारपुर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते समय नई Delhi-Malda Express की चपेट में आने से एक मौसी और उसकी बहन की बेटी की मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बख्तियारपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, मौके पर ही मौत
बख्तियारपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, मौके पर ही मौत

बख्तियारपुर। सहरसा जिले के बख्तियारपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर सोमवार को पैदल ट्रैक पार करते समय नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14004) की चपेट में आने से एक मौसी और उसकी बहन की बेटी की मौत हो गई।

ट्रेन का सिग्नल थ्रू होने के कारण दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंस गईं। प्लेटफार्म पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इस अचानक हुई घटना से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।

पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बहन को बेटी को स्टेशन छोड़ने आई थी इंतर

स्वजन ने फोन पर बताया कि गया के मानपुर निवासी नंदलाल सिंह की पत्नी इंतर देवी (62 वर्ष) अपनी रामनगर दियारा अथमलगोला निवासी संगीता देवी (45 वर्ष), जो उनकी बहन की बेटी थीं, को स्टेशन पर पहुंचाने आई थीं।

इसी दौरान वे रेलवेट्रैक पार कर प्लेटफार्म पर चढ़ने का प्रयास कर रही थीं, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज जवाहर लाल ने बताया कि महिला के स्वजन को सूचना देकर रेल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस दौरान कुछ यात्रियों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

स्टेशन के पूर्वी प्रवेश और निकास द्वार के पास ओवरब्रिज बनाने की मांग

रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मुख्य प्रवेश और निकास द्वार, बुकिंग काउंटर होने के कारण यहां भीड़ भाड़ रहती है। यात्री पटना की ओर जाने के लिए बगल में रेल ओवरब्रिज नहीं होने से ट्रैक पार कर दो और तीन नम्बर प्लेटफार्म तक जल्दी में पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग रेल प्रशासन से की है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *