
लखनऊ: अवध ड्रीम डांस अकैडमी की ओर से विकास नगर स्थित चिल हाउस रेस्टोरेंट में हरियाली तीज के अवसर पर रंगारंग एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक हरियाली तीज की खूबसूरती को अपने रंग-बिरंगे अंदाज से जीवंत कर दिया। सभी महिलाएँ सुंदर हरे परिधानों में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर तीज के गीतों, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में हरियाली तीज से संबंधित प्रश्नोत्तरी सहित कई रोचक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। तीज से जुड़ी प्रश्नोत्तरी एवं अन्य प्रतियोगिताओं में श्वेता, वंदना एवं सरस्वती जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का सफल संचालन अवध ड्रीम डांस अकैडमी की संस्थापका हिमा मिश्रा ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम हंसी-खुशी और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 11 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डायरेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
