यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप , IMD ने पांच दिनों तक हीट वेव की जारी कर दी चेतावनी


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप अप्रैल के मध्य में भी जारी है। बताया जा रहा है कि,मौसम विभाग ने लखनऊ समेत राज्य के 30 से अधिक जिलों के लिए अगले 4 से 5 दिनों तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसको लेकर लोगो के बीच चिंता का विषय बना हुआ है।

लखनऊ का मौसम और तापमान

लखनऊ में अधिकतम तापमान 42°C से 43°C के आसपास दर्ज किया जा रहा है।पछुआ हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों में पारा 44°C से 45°C तक पहुँचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक 24°C से 31°C के बीच रहने से रातों में भी बेचैनी बनी रहेगी।

गंभीर रूप से प्रभावित जिले

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ,वाराणसी, आगरा, सुल्तानपुर,बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर और हरदोई जैसे जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है। क्योंकि,इन जिलो में ज्यादा गर्मी पड़ने की उम्मीद की जा रही हैं। जिसको लेकर अभी से लोगो को सावधान किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

भीषण गर्मी को देखते हुए बताया गया है कि, बहुत जरूरी न हो तो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें।बाहर निकलते समय सिर को सूती कपड़े, टोपी या छाते से ढकें।शरीर में पानी की कमी न होने दे। जिसके लिए ओआरए, नींबू-पानी और ताजे फलों के रस का सेवन करें। बच्चों और बुजुर्गों में हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक है, इसलिए उन्हें ठंडी और हवादार जगहों पर रखें।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

बढ़ती गर्मी और लू के कारण लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अस्पतालों में हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन , तेज बुखार, और चक्कर आने के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।बिना किसी मेहनत के भी लोग थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, क्योंकि शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल और किडनी को अधिक काम करना पड़ता है।रात का तापमान (24°C-31°C) सामान्य से अधिक होने के कारण लोगों को रात में भी चैन नहीं मिल रहा है।जिससे मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है।

आम लोगों की प्रतिक्रियाएं

बढ़ती गर्मी और लू को लेकर आम जनता में काफी चिंता और हताशा है। धूप में काम करने वालों का कहना है कि, दोपहर में काम करना जानलेवा हो गया है, जिससे उनकी दिहाड़ी आधी रह गई है।बच्चों की स्कूल की छुट्टियों और समय को लेकर लोग परेशान हैं; उनका कहना है कि, दोपहर में स्कूल से लौटते समय बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि, दोपहर के समय ग्राहक बिल्कुल नहीं आते, जिससे मंदी का माहौल है।सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले लोग लू के थपेड़ों और भीड़ से बेहाल हैं।

प्रमुख शिकायतें

लोगों का कहना है कि, इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने जीना मुश्किल कर दिया है, खासकर रात के समय।कई इलाकों में लोग नगर निगम से पानी के टैंकरों की मांग कर रहे हैं क्योंकि बोरिंग सूख रहे हैं।मरीजों के परिजनों का कहना है कि, सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मामलों के कारण लंबी लाइनें लग रही हैं।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *