लखनऊ में डबल मर्डर के बाद सुसाइड: बैंक मैनेजर पत्नी की सरेआम हत्या, फिर बहन को भी मारकर सिरफिरे पति ने दे दी जान


लखनऊ के गोमतीनगर में पारिवारिक विवाद में पति ने ICICI बैंक मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या की. फिर खुदकुशी कर ली.
लखनऊ के गोमतीनगर में पारिवारिक विवाद में पति ने ICICI बैंक मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या की. फिर खुदकुशी कर ली.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में एक खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. पारिवारिक कलह और रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. गोमतीनगर थाने के पास स्थित ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस बाजपेई ने दिनदहाड़े बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने अपने घर पहुंचकर अपनी बहन की भी हत्या कर दी. फिर अंत में खुद को गोली उड़ाकर सुसाइड कर लिया. मृतका दिव्या मिश्रा मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं.

गुरुवार सुबह दिव्या मिश्रा रोज की तरह गोमतीनगर स्थित अपने बैंक में काम कर रही थीं. सुबह बैंक पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आया और उन्हें बैंक के गेट से बाहर बुलाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा- आरोपी पति मानस दोनों हाथों में पिस्टल लेकर बैंक के बाहर खड़ा था. जैसे ही दिव्या बाहर आईं, उसने बातचीत की कोशिश की. दिव्या के अनदेखा करने पर आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ 2 गोलियां दाग दीं. गोली लगते ही दिव्या खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ीं और आसपास अफरा-तफरी मच गई. गंभीर हालत में दिव्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था-मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था।

आत्महत्या से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था-

मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।

बैंक के बाहर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मानस बाजपेई ऑटो में सवार होकर हुसड़िया चौराहे स्थित अपने निवास पर पहुंचा. वहां जाकर उसने अपनी खौफनाक साजिश के दूसरे चरण को अंजाम दिया. घर पहुंचते ही मानस ने अपनी सगी बहन को भी गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों हत्याओं (पत्नी और बहन) को अंजाम देने के बाद आरोपी मानस ने पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एक ही परिवार में हुई इन 3 मौतों के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है.

ICICI बैंक के बाहर इसी जगह पर आरोपी ने महिला बैंक अफसर को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग पहुंचे तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी।
ICICI बैंक के बाहर इसी जगह पर आरोपी ने महिला बैंक अफसर को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग पहुंचे तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

तलाक की अर्जी और पारिवारिक विवाद बनी वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानस और दिव्या के बीच लंबे समय से गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था. विवाद इतना गहरा चुका था कि अदालत में तलाक की अर्जी भी दाखिल की जा चुकी थी. इसी रंजिश के सनक में आकर मानस ने पहले पत्नी, फिर बहन और अंत में खुद का अंत कर लिया.

महिला बैंक अफसर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी
महिला बैंक अफसर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी

थाने के बगल में वारदात, पुलिस जांच में जुटी

गोमतीनगर पुलिस स्टेशन के इतने करीब दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. क्राइम सीन को सील कर दिया गया है. पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और फोरेंसिक साक्ष्यों के जरिए मामले की जांच कर रही है.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 11 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डायरेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *