WMSKF ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में यूपी का दबदबा, पहले दिन सात स्वर्ण पदक जीतकर खिलाड़ियों ने मचाई धूम


यूपी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन सात स्वर्ण पदक

मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तृतीय WMSKF ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में सात स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। वहीं गोवा के खिलाड़ियों ने भी दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है। चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता उत्तर प्रदेश फेडरेशन के सचिव संतोष कुमार ने की। इस अवसर पर विश्व कराटे फेडरेशन के जज स्टीफन शक्ति, एशियाई कराटे फेडरेशन के जज दिलीप सैनी सहित देशभर से आए निर्णायक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

यूपी के खिलाड़ियों ने कुमिते और काता में दिखाया दम

पहले दिन कैडेट बालक कुमिते अंडर-57 किग्रा में यूपी के मानस तिवारी ने स्वर्ण और प्रखर पांडेय ने रजत जीता। सब-जूनियर अंडर-10, 35 किग्रा वर्ग में नैतिक यादव ने स्वर्ण हासिल किया। अंडर-52 किग्रा पूल-बी में सौरभ सेन और अंडर-45 किग्रा में प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पूल-ए अंडर-52 किग्रा में आदित्य सोनी ने बाजी मारी। सब-जूनियर अंडर-10, 25 किग्रा वर्ग में ऋतुराज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। काता वर्ग में गोवा के वेद आंबोलकर ने कैडेट तथा मोहम्मद उजैर पीरजादे ने सब-जूनियर वर्ग का स्वर्ण जीता। सीनियर 18 वर्ष से अधिक बालक काता में यूपी के सत्यम पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 11 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डायरेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *