केकेआर ने सुपरओवर में लखनऊ को हराया, लगातार पांचवां मुकाबला हारी पंत की टीम, एकाना में LSG को लगा जीत का ग्रहण, रिंकू बने मैच के हीरो


Image Credit - BCCI
Image Credit – BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। यह मुकाबला टाई रहा। इस सीजन के पहले सुपर ओवर में कोलकाता ने लखनऊ को मात दी।

Image Credit - BCCI
Image Credit – BCCI

मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैस‍ला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही।


LSG vs KKR, 38th Match at BRSAVB Lucknow, IPL, Apr 26 2026 – Cricket Photos / Image Credit – BCCI


73 के स्‍कोर पर टीम के 6 विकेट गिर चुके थे। हालांकि, रिंकू सिंह के अर्धशतक की बदौलत कोलकाता ने 150 का आंकड़ा पार किया। कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। रिंकू सिंह 51 गेंदों पर 83 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहसिन खान ने 5 विकेट चटकाए।

जवाब में लखनऊ की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर शमी ने छक्‍का लगाकर मैच को टाई करा दिया। इसके बाद सुपर ओवर में लखनऊ ने 1 रन ही बनाया। ऐसे में सुपर ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर कोलकाता की जीत पर मुहर लगा दी। कोलकाता की यह दूसरी जीत है। 5 अंकों के साथ टीम 8वें पायदान पर पहुंच गई है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *