
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ा एक दुखद समाचार सामने आया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने उनके मृत होने की पुष्टि की।
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की संतान थे। मुलायम सिंह ने सार्वजनिक रूप से प्रतीक को अपना बेटा बताया था।
भाजपा नेता हैं प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव
प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। अपर्णा यादव अक्सर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहती हैं।
राजनीति से दूर रहे प्रतीक
राजनीति से दूर प्रतीक यादव अपने व्यवासायिक जीवन में व्यस्त रहते थे। लखनऊ में उनके अपने जिम हैं साथ ही खुद फिटनेस ट्रेनर भी थे। उनका राजनीति से कोई नाता नहीं रहा।
नवम्बर, 2012 में कुछ सपा कार्यकर्ता सपा कार्यालय में घुसकर लोकसभा चुनाव में प्रतीक को आजमगढ़ से टिकट दिए जाने की मांग करने लगे थे।

प्रतीक की मां और मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और चाचा शिवपाल ने भी इस बात का समर्थन किया था, हालांकि तब प्रतीक को टिकट नहीं दिया गया। प्रतीक मीडिया और राजनीति से दूर ज्यादातर समय शारीरिक और मानसिक फिटनेस में लगाते थे।
अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। केजीएमयू में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
